hi

सौर ऊर्जा से संचालित वाई-फाई

सौर ऊर्जा से संचालित वाई-फाई Image

भारत के ग्रामीण और अर्ध शहरी इलाकों में बार-बार होने वाली बिजली कटौती एक गंभीर समस्या है। डीजल से चलने वाले जेनरेटरों का उपयोग केवल महंगा ही नहीं होता, बल्‍कि यह देश के कार्बन फुट प्रिंट को भी बढ़ाता है। सी-डॉट का सौर वाई-फाई समाधान इस स्थिति के लिए एक आदर्श समाधान है, जो शहरी, अर्ध शहरी, ग्रामीण और अलग-थलग क्षेत्रों में किफायती ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करता है, यह आदर्श रूप से ग्रामीण स्कूलों/पंचायतों आदि में और उनके आसपास हॉटस्‍पॉट्स तैयार करने के लिए बिल्‍कुल उपयुक्त है। वाई-फाई हॉट स्पॉट, सेलुलर बेस स्टेशन और बेस स्टेशन नियंत्रक, एटीएम, बैंक इत्यादि के लिए बैकहॉल लिंक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

• 802.11 ए/बी/जी संरचना (आउटडोर और इनडोर) के लिए अनुपालन • 3 सेक्टरों/ग्रिड एंटीना को कवर करने वाले 3 रेडियो का समर्थन करने वाला आउटडोर समाधान • एक रेडियो और इंटरनल पैच एंटीना के साथ इनडोर विन्‍यास • डुएल पावर फीड, एक सी-डॉट ग्रीन पावर सोर्स या पीओई से • डेटा दर: 802.11 ए ई में 300 एमबीपीएस

• स्मार्ट सिटीज़/ग्रामीण स्कूलों/ पंचायतों के लिए हॉट स्पॉट • दूरदराज के/अलग-थलग स्थानों पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का विस्‍तार • गहरे समुद्र में शिप टू शिप कम्‍युनिकेशन • दूरस्थ वीडियो चौकसी और साइट निगरानी • मौसम विज्ञान संबंधी अनुप्रयोग • सेंसर नेटवर्क्‍स • आपदा प्रबंधन नेटवर्क्‍स • ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्र नेटवर्क • मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क • वाई-फाई हॉट स्पॉट, सेलुलर बेस स्टेशनों और बेस स्टेशन नियंत्रकों, बैंक एटीएम, डेटा बेससेवर इत्यादि के लिए बैकहॉल लिंक।

CIVA – C-DOT Assistant
Chat with CIVA
Your Telecom Guide
CIVA
CIVA
CIVA
CDOT intelligent virtual assistant
0 selected
📝 Share your feedback

Help us improve CIVA with your thoughts.