hi

स्‍मार्ट सर्विलांस सिस्‍टम

स्‍मार्ट सर्विलांस सिस्‍टम Image

स्मार्ट लाइट प्रकाश व्‍यवस्‍था की एक प्रौद्योगिकी है, जिसे उच्च ऊर्जा दक्षता प्राप्त करने के लिए रोशनी के ऑटोमेटिक नियंत्रण और निगरानी के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह रोशनी को परिवेश की परिस्थितियों द्वारा गतिशील रूप से नियंत्रित करने की अनुमति देती है। स्मार्ट लाइटिंग होम ऑटोमेशन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) उत्पादों की निरंतर विस्‍तार करने वाली श्रेणी का एक महत्वपूर्ण खंड है। आपराधिक गतिविधियों और आतंकवादी हमलों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए क्‍लोज्‍ड सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) जैसी सुरक्षा प्रणालियां अनिवार्य हो गई हैं। हालांकि उच्च सीएपीईएक्स और ओपेक्स के कारण सीसीटीवी कैमरा हर जगह स्थापित नहीं किया जा सकता है और ग्रामीण भारत में ही विरला ही पाया जाता है। इसलिए यदि प्रकाश को जीआईएस आधारित अनुप्रयोग सॉफ्टवेयर का उपयोग कर निगरानी सक्षम स्मार्ट रोशनी में परिवर्तित किया जा सके, तो सुरक्षा के पहलुओं को सुनिश्चित करने की दृष्टि से प्रकाश का भौगोलिक वितरण (सड़कों, परिसरों, घरों में) महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

• एक एम2एम अनुरूप कार्य करने वाला लॉन्‍ग रेंज पर आधारित स्मार्ट लाइट नोड एंड गेटवे • वेब अनुप्रयोग या एंड्रॉइड अनुप्रयोग के माध्यम से रोशनी का रिमोट कंट्रोल और कस्टमाइज करने योग्य स्वचालन • विशाल नेटवर्क्‍स के लिए केंद्रीकृत अनुरक्षण • डेलाइट सेंसर प्रौद्योगिकी में सक्षम। • निगरानी के लिए जीआईएस आधारित एप्‍प के साथ मोशन सेंसिंग में सक्षम स्‍मार्ट लाइट

• एक एम2एम अनुरूप कार्य करने वाला लॉन्‍ग रेंज पर आधारित स्मार्ट लाइट नोड एंड गेटवे • वेब अनुप्रयोग या एंड्रॉइड अनुप्रयोग के माध्यम से रोशनी का रिमोट कंट्रोल और कस्टमाइज करने योग्य स्वचालन • विशाल नेटवर्क्‍स के लिए केंद्रीकृत अनुरक्षण • डेलाइट सेंसर प्रौद्योगिकी में सक्षम। • निगरानी के लिए जीआईएस आधारित एप्‍प के साथ मोशन सेंसिंग में सक्षम स्‍मार्ट लाइट

• लॉन्‍ग रेंज पर आधारित प्रौद्योगिकी का उपयोग स्मार्ट-लाइट गेटवे और नोड्स के बीच कम्‍युनिकेशन के लिए किया जाता है। यह सब जीएचजेड आवृत्ति पर काम करती है (उदाहरण के लिए भारत में यह 865-867 मेगाहर्ट्ज पर काम करती है)। • ग्रामीण क्षेत्रों में लॉन्‍ग रेंज की लाइन ऑफ साइट रेंज 15 किलोमीटर तक है, जबकि घने शहरी क्षेत्रों में इसकी रेंज लगभग 2 किमी-2.5 किमी है। • एकल लॉन्‍ग रेंज गेटवे हजारों लाइट-नोड्स की आवश्‍यकता को पूरा कर सकता है।

• स्‍मार्ट सिटीज़ • स्‍मार्ट होम्‍स

सी-डॉट परिसर में इसका फील्ड ट्रायल किया गया, स्मार्ट लाइट नोड और गेटवे अगस्त, 2016 से सी-डॉट परिसर, नई दिल्ली में स्थापित हैं।


CIVA – C-DOT Assistant
Chat with CIVA
Your Telecom Guide
CIVA
CIVA
CIVA
CDOT intelligent virtual assistant
0 selected
📝 Share your feedback

Help us improve CIVA with your thoughts.